मेला रामनगरिया तम्बाकू निषेध क्षेत्र घोषित
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को ये जानकारी देते हुए बताया की तंबाकू पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने बताया कि गंगा तट पांचाल घाट पर एक माह के लिए 3 जनवरी से 3 फरवरी तक अर्ध कुंभ की भांति मेला लगने जा रहा है। इस मेले में प्रदेश के कोने-कोने से कल्पवासीय आकर कल्पवास करते हैं । मनवांछित फल पाकर आत्मिक आनंद और मानसिक शांति की अनुभूति करते है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेला रामनगरिया में तंबाकू को पूरी तरह से निषेध कर दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मेला पूरी तरह से तंबाकू निषेध क्षेत्र रहे इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी भी इस पर नजर रखेंगे ।
———-

