MP

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय की जयंती पर किया नमन

भाेपाल, 28 जनवरी । पंजाब केसरी के नाम से प्रसिद्ध अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की आज बुधवार को जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हेंडल एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा -महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। आपके बलिदान के प्रति यह राष्ट्र सदा कृतज्ञ रहेगा। आपने मातृभूमि की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया, जिसने लाखों भारतीयों को आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी।