उप्र के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने सरकारी आवास पर 101 बटुकों का किया सम्मान
लखनऊ, 19 फरवरी । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर 101 बटुकों का सम्मान किया। उपमुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ मिलकर आवास पर आए 101 बटुकों के माथे पर तिलक लगाया और पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया। बटुकों से उन्होंने आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए प्रयागराज घटना पर सिखा खींचने को पाप बताया था। उसके बाद आज उन्होंने बटुकों का सम्मान किया है।

