भाजपा संगठन महामंत्री की मौजूदगी में बैठक: हल्द्वानी में बड़ी रैली की तैयारी में जुटी भाजपा
हल्द्वानी , 11 मार्च । भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इस समय चल रहे एसआईआर के संबंध में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक अभियानों को लेकर चर्चा की गई। 21 या 22 मार्च को हल्द्वानी में (सम्भावित) आयोजित होने वाली भव्य रैली की तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।बैठक में जिला अध्यक्ष नैनीताल प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा बलबीर धुनियाल, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा महेंद्र सिंह नेगी, पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, विनीत अग्रवाल सहित दर्जा राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

