MP

अनूपपुर: हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी में प्रदेश की प्रवीण सूची में जिले के छात्र-छात्राओं को मिला सांतवा स्थान

अनूपपुर, 15 अप्रैल । माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणामों में अनूपपुर जिले में हाई स्कूल में नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों का उत्तीर्ण में अनूपपुर जिला प्रथम स्था.न में रहा। वहीं हायर सेकेंडरी में दूसरे स्था न पर रहा।

प्रदेश स्तर की प्रवीण्य सूची में टॉप 10 में हाई स्कूल के 1 छात्रा एवं हायर सेकेंडरी में 1 छात्र ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। हाई स्कूल में शासकीय सांदीपनि स्कूल खूटाटोला की खुशी साहू ने सातवें एवं हायर सेकेंडरी में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के छात्र धीरज कुमार पांडे ने भी प्रदेश की प्रवीण सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने इस शानदार सफलता पर शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों को बधाई दी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे टीम वर्क और सही मार्गदर्शन का नतीजा बताया है।

जिले परिणामों में गत वर्ष की अपेक्षा 2026 में कक्षा 10वीं के परिणाम में 06.20%, एवं 12वीं में 9.57% की वृध्दि हुई हैं। घोषित परीक्षा परिणामों में कक्षा 10वीं का परिणाम 93.86 प्रतिशत तो वहीं कक्षा 12वीं का परिणाम भी 93.04 प्रतिशत रहा। प्रदेश में हाई स्कूल परिक्षा परिणाम में 1पहला स्थान मिला वहीं हायर सेकेंडरी परिक्षा परिणाम में दूसरा स्थान रहा। शहडोल संभाग में अनूपपुर जिला लगातार 7 वर्षो से प्रथम हैं। वहीं जिले में शासकीय स्कूलों का दबदबा बना रहा। दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर से जिले की छात्राओं ने बाजी मारते हुए छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं वर्ष 2024-2025 में कक्षा 10वीं का परिणाम 87.66 प्रतिशत तो वहीं कक्षा 12वीं का परिणाम भी 83.51 प्रतिशत रहा।

प्रदेश की प्रवीण सूची में सांतवा स्थान प्राप्त करने वाली खुशी साहू की कहानी काफी प्रेरणादायक है। 2021 में कोरोना की वजह से उनके पिता का साया सिर से उठ गया था, जिसके बाद उनकी मां सिलाई करके घर चला रही हैं। खुशी भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। वहीं, किसान परिवार के बेटे धीरज पांडेय ने भी कड़ी मेहनत से यह मुकाम पाया है और वे आगे चलकर वैज्ञानिक बनना चाहते हैं।

जिले की प्रवीण सूची हाई स्कूल में शिवांश, हासे में महक ने किया नाम रोशन

जिला शिक्षा अधिकारी टी आर आर्मो तथा रमसा के जिला परियोजना समन्वयक देवेश सिंह बघेल के अनुसार जिला स्तरीय प्रवीण्य सूची में हाई स्कूल में जिले की प्रवीण सूची में जिला मुख्यालय के निजी स्कूल की छात्रा कविता दुबे ने 488 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया।

दूसरे स्थान पर शासकीय सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल खूंटाटोला की छात्रा गायत्री देवी ने 487 अंक प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर चार प्रतिभागी रहे जिसमें कोतमा के पीयूष जोशी, जैतहरी की आयुषी वर्मा, अमलाई कॉलरी के ऋषि पांडे एवं रिचा सिंह सभी ने 486 अंक लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं में जिला स्तर

हाई सेकेंडरी में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर की संस्कृति मिश्रा 454, इसके साथ ही शासकीय हाई स्कूल राज नगर कॉलरी के मनमोहन पाठक ने 454 एवं शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल राजनगर कॉलरी 551 अंक लेकर तीनों ने जिले की प्रवीण सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दूसरे स्थान पर 3 छात्र छात्राओं मैं शासकीय मॉडल स्कूल कोतमा के छात्रा शिप्रा शर्मा 470अंक, शासकीय सांदीपनि कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल भद्र की आकांक्षा उपाध्याय ने 469 अंक एवं निजी स्कूल कोतमा के छात्र सक्षम गुप्ता 467 अंक प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर की छात्रा मोनिका राठौड़ 464 अंक, जैतहरी नगर के निजी स्कूल के छात्र आदित्य ताम्रकार ने 462 अंक प्राप्त किया वहीं चौथे स्थान पर शासकीय बालक हाई सेकेंडरी स्कूल कोतमा के छात्र सिद्धार्थ साहू ने 451 अंक लेकर जिले में अपना नाम रोशन किया। जिला प्रशासन द्वारा आगामी वर्ष में स्मार्ट क्लास तथा विषयवार आवश्यक तैयारी के साथ आगामी शैक्षणिक सत्र में जिले के परीक्षा परिणाम में और वृद्धि के प्रयास किए जाएंगे।

बोर्ड की घोषिण परिणामों को देखा जाए तो कक्षा 10वीं के लिए वर्ष 2025-26 की माशिमं की परीक्षा में नियमित छात्र-छात्राओं में 3196 बालक और 3709 बालिका सहित 6905 परीक्षार्थियों परीक्षा में सम्मिलित हुई। वहीं कुल 6481 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें प्रथम 5093, द्वितीय 1422, तृतीय 06 एवं अनुत्तीर्ण 424 विद्यार्थी हुए। जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.86 रहा।

कक्षा 12वीं के लिए वर्ष 2025-26 की माशिमं की परीक्षा में सम्मिलित हुए कुल 6905 जिसमे बालक 3196, बालिका 3709 शामिल हुए, जिसमें 2933 छात्र एवं 3709 छात्राएं सहित परीक्षा में 5186 उत्तीर्ण विद्यार्थी हुए। वहीं प्रथम 4159, द्वितीय 1026, तृतीय 01 रहें। वहीं जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.04 रहा।