Haryana

हिसार : राखी गढ़ी में मिले कंकाल, डीएनए रिपाेर्ट से खुलेगा राज

ओर तथ्य रखे जा सके कि यहां के लोग कैसे होते थे और वो यहां पर कब आकर बसे थे।

राखी गढ़ी में टीले नंबर सात पर हो रही खुदाई

में लगातार चौंकाने वाले अवशेष मिल रहे हैं। सबसे पहले दो कंकाल मिले। उनके सिर की

तरफ खाने का सामान रखने के लिए छोटे और बड़े बर्तन भी मिले हैं। पहली बार बर्तनों के

साथ डीस ऑन स्टेंड भी मिला है, जिस पर वो लोग खाना रखकर खाते थे। इससे ये अनुमान लगाया

जा रहा कि ये कंकाल किसी बड़े घराने के आदमी हो सकता हैं, जिनके घर में खाना खाने के

लिए डीस ऑन स्टेंड का प्रयोग होता होगा। अभी तक जितने भी कंकाल मिले हैं। उनके साथ

में सिर्फ मिट्टी के बर्तन ही रखे मिलें हैं। कंकाल के साथ में अब तक कच्ची ईंटें रखी

होने के अवशेष मिले हैं। पहली बार ही पक्की ईंटें भी कंकाल के पास में मिली है। इसको

लेकर शोधकर्ता बड़ी बारीकी से खुदाई के कार्य में जुटे हुए हैं।