Sports

मुरादाबाद की निशि कश्यप व मनीषा चौधरी का लखनऊ विमेंस क्रिकेट प्रीमियर लीग में चयन

मुरादाबाद, 22 सितम्बर । उत्तर प्रदेश में महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी मंच देने के लिए पहली बार आयोजित हो रही लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग में मुरादाबाद की दो क्रिकेटरों का चयन हुआ है। निशि कश्यप और मनीषा चौधरी को लखनऊ नवाबी क्वींस टीम में जगह मिली है।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने मंगलवार को बताया कि लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग पहली बार आयोजित हो रही है। उन्होंने बताया कि छह टीमों के बीच होने वाली टी-20 लीग की शुरुआत 23 सितंबर से होगी, जबकि फाइनल 28 सितंबर को लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला जाएगा।

निशि कश्यप विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वह अंडर-19 और सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालने के साथ बल्लेबाजी में भी टीम को मजबूती देने वाली निशि से लीग में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं मनीषा चौधरी दाएं हाथ की तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं। गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान देने की क्षमता रखने वाली मनीषा को भी नवाबी क्वींस ने अपनी टीम में शामिल किया है।

————