Entertainment

सैयामी खेर करेंगी मलयालम सिनेमा से डेब्यू, नए अवतार में आएंगी नजर

रिपोर्ट के मुताबिक, सैयामी खेर जल्द ही मलयालम सिनेमा में एंट्री करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता रोशन मैथ्यू के साथ नजर आएंगी। सैयामी ने बताया, “मैं रोशन मैथ्यू की फिल्म में कैमियो कर रही हूं। वह न सिर्फ शानदार अभिनेता हैं, बल्कि एक उम्दा फिल्म निर्माता भी हैं। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे मलयालम सिनेमा हमेशा से बेहद पसंद रहा है। मैं एक दिन किसी मलयालम फिल्म में लीड रोल निभाना चाहती हूं।” उनकी इस नई शुरुआत को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं और उन्हें बड़े पर्दे पर मलयालम में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।