उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शनि महाराज का किया तेल अभिषेक
मंदिर प्रांगण में स्थित पीपल, बड़ और कल्प वृक्ष की भी उप मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा की और श्रद्धालुओं के मंगल की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं का दिल तब जीत लिया जब वे मंदिर की सफाई व्यवस्था संभालने वाले एक सफाई कर्मी दंपति के पास स्वयं जाकर मिलीं। उन्होंने उनसे आत्मीय संवाद करते हुए उनके परिवार की कुशलक्षेम पूछी। उनकी इस सहजता और संवेदनशीलता से वहां मौजूद श्रद्धालु भावुक हो उठे और उन्होंने उप मुख्यमंत्री की सरलता व आत्मीयता की सराहना की।

