वायु प्रदूषण रोकथाम अभियान के तहत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
नगर परिषद सुंदरनगर में 31 अगस्त तक 1020 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए ताकि यह पहल औपचारिकता न रहकर जन आंदोलन का रूप ले सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है। सभी लोग अधिक से अधिक पौधारोपण करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने यह भी अपील की कि नागरिक सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कम करें और प्लास्टिक कचरे का निस्तारण जिम्मेदारी से करें। सभी लोग कचरा प्रबंधन में प्रशासन का सहयोग देकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे लगाए गए।

