‘सारे जहां से अच्छा’ का ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति के रंग में रंगे प्रतीक गांधी
‘सारे जहां से अच्छा’ का प्रीमियर 13 अगस्त, 2025 को नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। यह वेब सीरीज 1970 के दशक की राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल भरे दौर पर आधारित है। कहानी में जासूसी, बलिदान और देशभक्ति के भाव गहराई से पिरोए गए हैं।
फिल्म में प्रतीक गांधी एक खुफिया एजेंट विष्णु शंकर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने फर्ज और देश के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार है। सीरीज में प्रतीक के साथ-साथ सनी हिंदुजा, सुहैल नैय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और अनूप सोनी जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
______________

