Entertainment

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ का ट्रेलर रिलीज

सलमान खान ट्रेलर में कहते नजर आते हैं, “ऐसा पहली बार हो रहा है इन 18-19 सालों में। इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में ड्रामा नहीं, बल्कि डेमोक्रेसी होगी। हर छोटा-बड़ा फैसला अब घरवालों के हाथ में होगा। घरवालों, वही करो जो तुम्हारा दिल कहे। क्योंकि इस बार बिग बॉस के घर में बनेगी घरवालों की सरकार।” सलमान का यह नया अंदाज और शो की अनोखी थीम दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। दर्शकों को अब इस नई राजनीतिक थीम वाले सीजन का बेसब्री से इंतजार है। शो 24 अगस्त से जियो सिनेमा और कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।__________