सर्जियो गोर होंगे भारत में अमेरिका के अगले राजदूत, टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला
राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि वे सर्जियो गोर को भारत में अगला अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व मध्य एशिया मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त कर रहे हैं। ट्रंप ने भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि सर्जियो वही व्यक्ति हैं जो हमारे ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ मिशन को आगे ले जाएंगे।
सर्जियो गोर, भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में सेवा देने वाले एरिक गार्सेटी के उत्तराधिकारी होंगे, जिन्होंने भारत में अपनी सेवाएं दीं। गोर सीनेट से मंजूरी मिलने तक अपनी वर्तमान भूमिका में बने रहेंगे। उनकी नियुक्ति को फिलहाल सीनेट से मंजूरी मिलनी बाकी है।
सर्जियो गोर ट्रंप के विश्वासपात्रों में रहे हैं। उन्होंने ट्रंप के लिए दो पुस्तकों का प्रकाशन किया। साथ ही ट्रंप के अभियानों के समर्थन में सबसे बड़े सुपर पीएसी में से एक का संचालन किया।
ट्रंप ने ऐसे समय में गोर को भारत का राजदूत बनाने की घोषणा की है जब अमेरिका-भारत के संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं। ट्रंप ने कुछ भारतीय उत्पादों पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया और अब इसे 27 अगस्त से 50% करने की योजना है।

