फैक्ट्री श्रमिक की करंट लगने से मौत : परिजन का एम्स चिकित्सालय में धरना प्रदर्शन
विवेक विहार थाना पुलिस के अनुसार नयापुरा चौखा क्षेत्र में रहने वाला 32 साल का हंसराज पुत्र पूनाराम बोरानाडा रोड-सालावास के पास में एक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार की अपरान्ह में उसे फैक्ट्री में एंगल ले जाते वक्त करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में पुलिस ने मौका कार्रवाई कर शव को एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
इधर आज सुबह मृतक के परिजन और लखारा समाज के लोग अस्पताल की मोर्चरी पर एकत्र हो गए और धरना दे दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई की मांग की। दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जा सका। सूचना पर विवेक विहार पुलिस अस्पताल पहुंची।

