Haryana

सोनीपत: भाजपा कार्यशालाओं में कार्यकर्ताओं को दी संगठन मजबूती की सीख

और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के लोकसभा संयोजक आजाद

सिंह नेहरा ने रविवार को गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित दो कार्यशालाओं में कार्यकर्ताओं

को संबोधित किया। पहली कार्यशाला सुबह पुरखास मंडल की ओर से नव ज्योति स्कूल, भांबर

में हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय गौतम ने की। दूसरी कार्यशाला राजपुर मंडल

की ओर से मंडल अध्यक्ष श्रवण कौशिक के निवास भूर्री गांव में आयोजित की गई।

आजाद नेहरा ने कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग और समर्पण पर

आधारित है, कार्यकर्ता इसकी असली ताकत हैं। संगठन से जुड़े रहकर ही पार्टी मजबूत होती

है। पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता जब गांव-गांव जाकर जनता से

जुड़ते हैं, तभी भाजपा की नीतियां घर-घर तक पहुंचती हैं। हमें जनसेवा को सर्वोपरि रखना

होगा। जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरु ने कहा कि युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना

समय की जरूरत है। कार्यकर्ता समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें।

इस अवसर पर सुखबीर प्रजापत, शकुंतला राठी, सुभाष सरोहा और

सुरेंद्र बारोटा समेत कई पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में वेदपाल अंतिल,

अमित सेनी, दीपक नेन, अमित सरोहा, विकास मलिक, उमेश बैरागी, शिला देवी, पिंटू शर्मा,

आशिष पंडित, जगबीर राठी, त्रिलोक चंद शर्मा, सीनू जांगड़ा, इकबाल राठी, शमशेर तूफान,

नविन वशिष्ठ, राकेश, मामन सिंह, जयनारायण, महाबीर जोगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

मौजूद रहे।