झज्जर की मातन लिंक ड्रेन ओवरफ्लो, धान की 500 एकड़ फसल डूबी
उधर, सिंचाई विभाग के एसई बलराज ने बताया कि उनकी तरफ से डिवाटरिंग को पूरी तरह बंद करने के सम्बंध में कोई दिशानिर्देश नही दिए गए हैं। एक्सईएन बहादुरगढ़ और सांपला इस मामले को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ड्रेन को बचाने के लिए कुछ व्यवस्थाएं करना जरूरी है लेकिन डिवाटरिंग को पूरी तरह बंद नही किया जा सकता।

