UP

बाराबंकी : पुलिस मुठभेड़ में महिला का हत्याराेपी साथी समेत गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि दाे दिन पूर्व 19 सितंबर को गदवापुर निवासी करुणावती उर्फ गुड़िया (45) का शव गांव के पास नहर में मिला था। सिर पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर थाना मसौली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी थी। इस हत्या में आराेपित काे शनिवार देर रात को पुलिस ने नहर पुलिया के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया हत्याराेपी जहांगीराबाद के अछैछा निवासी राजू है। वह पुलिस की गाेली से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा व मोटरसाइकिल बरामद की है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में शामिल दूसरे नामजद आरोपित विपेंद्र कुमार रावत को भी गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपित मृतक महिला के परिचित थे। घटना वाले दिन राजू ने महिला करुणावती को बिंदौरा चौराहे से अपनी बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने के बहाने ले गया था। इसके बाद उसकी हत्याकर नहर में फेंक दिया था। गिरफ्तार आराेपित राजू के खिलाफ थाना जहांगीराबाद में पहले से ही जघन्य अपराधों के दो मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

———-