Sports

जुबीन गर्ग को समर्पित होगा महिला वर्ल्ड कप का उद्घाटन मैच

उद्घाटन समारोह में संगीत की महफ़िल सजेगी, जिसमें अंगराग महंत (पापोन), जय बरुवा, श्रेया घोषाल और शिलांग क्वायर बैंड अपने सुरों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

इस संबंध में वर्षापाड़ा स्थित एसीए क्रिकेट स्टेडियम में आज आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीसीसीआई के सचिव देबोजीत सैकिया ने उपरोक्त जानकारी दी। इस मौके पर एसीए के सचिव भी मौजूद थे। बीसीसीआई के सचिव देवोजीत सैकिया ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि यह आयोजन जुबीन गर्ग की अमर यादों को सलाम करने का प्रयास है।