Uttarakhand

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र ने की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

भेंट के दौरान सांसद रावत ने लक्सर, रुड़की और देहरादून क्षेत्र की रेल सेवाओं से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर भी चर्चा की। रेल मंत्री ने सभी विषयों को प्राथमिकता के साथ समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रावत ने देवभूमि उत्तराखंड के महिला स्वयं सहायता समूह मातृशक्ति द्वारा तैयार हस्तनिर्मित स्वदेशी उत्पाद केंद्रीय मंत्री को भेंट किए।