Rajasthan

साइबर ठगी को लेकर हाईकोर्ट ने पूछी गाइडलाइन, डीजीपी आज हाेंगे पेश

सुनवाई के दौरान ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने की मंशा जताई।

राज्य सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश चौधरी ने बताया कि हाईकोर्ट में रोजाना साइबर ठगी के आरोपिताें की जमानत याचिकाएं लिस्ट हो रही है। दीपावली अवकाश से पहले भी एक साइबर ठगी के आरोपित की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने साइबर क्राइम एसपी को बुलाया था।

एसपी ने कोर्ट को बताया कि साइबर अपराध से बचने के लिए हम लोगों को जागरूक कर रहे है। साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज करने के लिए टोल फ्री नम्बर भी जारी किया हुआ है। इसके साथ ही साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए प्रदेश में 42 थाने में भी खोले गए हैं।