Himachal Pradesh

लंबित वित्तीय मामलों को लेकर पेंशनधारक धरना देने के लिए मजबूर

उन्होंने कहा कि छठे वेतन आयोग के आर्थिक लाभ आज तक नहीं मिल पाए हैं 2016 से 2022 तक के वित्तीय मामले, मेडिकल बिलों का भुगतान, डीए एरियर आदि अनेक समस्याएं पेंशनरों की परेशानी का सबब है। इसलिए 14 अक्टूबर को पेंशनर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं इसमें पुलिस, बिजली व अन्य विभागों की पेंशनर्स संस्थाएं भाग ले रही हैं।

बैठक में वरिष्ठ उप प्रधान सूरज सिंह ठाकुर, सह सचिव रविंद्र शर्मा, उप सचिव निर्मला गुलेरिया, कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद चौहान, जोन उपाध्यक्ष शेर सिंह गुलेरिया, गोपाल शर्मा मैरामसीत), राजेंद्र सिंह गुलेरिया पैड़ी, राजेंद्र सिंह गुलेरिया गुटकर, मुख्य सलाहकार एल आर कश्यप, शिकायत निवारण जिला मंडी प्रधान आरसी चौहान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।