बेचूबीर धाम पर मत्था टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु
गाजीपुर जिले की श्रद्धालु पुष्पा देवी अपने एक साल के बेटे को गोद में लेकर यहां आई हैं। उन्हाेंने बताया कि वे पिछले पांच साल से यहां आ रही हैं। तीन साल लगातार आने के बाद बाबा की कृपा से मुझे बेटा हुआ। इस बार अपने बेटे को दर्शन कराने लाई हैं।
बेचूबीर बाबा के वंशज पुजारी ब्रजभूषण यादव प्रतिदिन चौरी की साफ-सफाई और पूजा-अर्चना करते हैं। श्रद्धालु पहले मत्था टेकते हैं, फिर पुजारी से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ब्रजभूषण यादव श्रद्धालुओं काे मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं।
भक्तों द्वारा चौरी पर मर्दानी धोती, नारियल, चुनरी, फूल-माला और अन्य वस्तुएं चढ़ाई जा रही हैं। वहीं बरहिया माई की चौरी पर महिलाएं जनानी धोती और श्रृंगार सामग्री अर्पित कर मनोकामना कर रही हैं।

