मीरजापुर जिले में तीन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने एक जमीन बंटवारा प्रकरण में उपजिलाधिकारी द्वारा आदेश पारित किए जाने के बावजूद समय पर समाधान न करने पर नायाब तहसीलदार, एसडीएम के पेशकार सुशील गुप्ता, राजस्व निरीक्षक कृपाशंकर पांडेय पर गंभीर नाराजगी जताई। उन्होंने तीनों अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे।

