Uttarakhand

लक्सर में दिनदहाड़े हुए गोली कांड का मामला गर्माया, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली में घंटों चला धरना

धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। पुलिस सिर्फ आश्वासन देकर मामले को टाल रही है।

धरने के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। मौके पर माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा। वहीं पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए 48 घंटे का समय मांगा है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे हरिद्वार एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह एवं भीम आर्मी जय भीम के प्रदेश प्रभारी दीपक सैठपुर ने धरने में शामिल होकर कहा कि पुलिस की लापरवाही किसी भी रूप में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम पीडि़त परिवार के साथ खड़े हैं। यदि तुरंत गिरफ्तारी नहीं हुई, तो भीम आर्मी बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।