नारनौलः मार्केट कमेटी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संभाला पदभार
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर अटेली और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत नए स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन, अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना, लैब सुविधाओं का विस्तार, इमरजेंसी सेवाओं को सुदृढ़ करने और डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 16 नवंबर को नई अनाज मंडी, नारनौल में आयोजित होने वाली महाराजा शूर सैनी जयंती का न्यौता दिया।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण अवसर है और जनसहभागिता इसे और विशेष बनाएगी। इस मौके पर कोसली के विधायक अनिल यादव, बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ यतेन्द्र राव, मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ, अशोक कुमार, एसएमओ डॉ विजय, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, नगरपालिका चेयरमैन संजय गोयल, पंचायत समिति चेयरमैन राजेन्द्र, मंडल अध्यक्ष मुकेश, विक्रम सरपंच, विकास चेयरमैन, समाजसेवी राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

