रोडवेज बस ने सडक़ किनारे खड़े दंपती को लिया चपेट में : महिला की मौत, पति घायल
जानकारी के मुताबिक झंवर के गेहलावास निवासी गुमानाराम और उसकी पत्नी यहां जोधपुर- बाड़मेर हाईव के पास धवा सिणली फांटा के पास सडक़ किनारे खड़े थे। तब बाड़मेर की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई और गुमानाराम बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जोधपुर रैफर किया गया।
इधर घटना के बाद जोधपुर बाड़मेर हाईवे पर लोगों ने रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन जाहिर किया। ग्रामीणों ने यहां पर डिवाइडर अथवा जंपर बनाने की मांग रखी ताकि दुर्घटना ना हो।

