जींद : श्रद्धा से मनाया ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व
जींद, 28 मई । जिलेभर में गुरूवार को ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने हांसी ब्रांच नहर के निकट जामा मस्जिद ईदगाह में नमाज अता करके अल्ला ताला से बरकत तथा अमन चैन की की दुआ मांगी। इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया। मस्जिद के बाहर खिलौनों, मिठाईयों, चाट पकौड़ी की दुकाने सजाई गई थी। नमाज अता करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने जम कर खरीददारी की व एक दूसरे को ईद की बधाई दी। ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को देखते हुए ईदगाह के निकट पुलिस बल तथा खुफिया एजेंसियों के लोगों ने लगातार निगाहें जमाए रखी।
हांसी ब्रांच नहर के निकट ईदगाह, हजुर मस्जिद नरवाना में इमाम महोमद रफीक के नेतृत्व में ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर नमाज अता करने के लिए इस्लाम धर्म के अनुयायी गुरूवार सुबह से ही ईदगाह में जमा होना शुरू हो गए थे। हजारों की संख्या में मुसलमानों ने नवाज अता की तथा सदका, फितरा, जकात जमा कराई, वहीं गरीबों को दान दिया। जामा मस्जिद के इमाम ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज पढ़ाई तथा भाइचारे को मजबूत करने व विश्व शांति, कौमी एकता की दुआ अल्लाताला से मांगी। इस मौके पर उन्होंने कुरान की आयतें पढ़ीं। बाद में सभी ने एक दूसरे को गले मिल कर ईद-उल-जुहा (बकरीद) की बधाई दी तथा सुखद भविष्य की कामना की। ईद के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा विश्व में अमन चैन की दुआ मांगी गई। जामा मस्जिद हथो में इमाम मुहम्मद याकिब ने अपने भाषण में हिंदू, मुुस्लिम, सिख समाज को भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया।

