पीयूष दीक्षित ने संभाला दौसा एसपी का पदभार, बोले-अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे
दौसा, 21 मई । आईपीएस पीयूष दीक्षित ने गुरुवार को दौसा महकमें की कमान संभाली। ऑफिस पहुंचने पर एएसपी योगेंद्र फौजदार ने उन्हें रिसीव किया। इसके बाद जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ऑफिस के गेट पर महिला कांस्टेबलों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर ऑफिस में पदभार संभालते हुए बतौर 37वें पुलिस अधीक्षक जॉइन किया।
मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस की प्राथमिकताएं तय की हुई हैं, जिनकी शीघ्रता और संजीदगी से फॉलो करेंगे और पालन भी करवाएंगे। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, उसमें कोई कंप्रोमाइज नहीं किया जाएगा। एसपी ने कहा की रेंज आईजी हमारे लीडर हैं। उनके नेतृत्व में एक्सीडेंट रोकने और नशा उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उसके तहत दौसा जिला पुलिस भी कार्रवाई करते हुए बेहतर करने का हरसंभव प्रयास करेगी।

