UP

खागा रेपकांड का फरार एक लाख का इनामिया गैंगस्टर बबलू सिंह मुठभेड़ में घायल

फतेहपुर, 07 मई । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार की बीती रात गैंगरेप का आरोपी एक लाख का ईनामियां पुलिस मुठभेड़ में पैर गोली लगने से घायल हो गया।

थाना खागा, हथगांव, थरियांव व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आज रात्रि को थाना खागा क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी के पास जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामिया गैंगरेप का आरोपी अभियुक्त बबलू सिंह पुत्र धर्मराज उर्फ मन्ना सिंह निवासी गढ़ी कस्बा व थाना खागा जनपद फतेहपुर के दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज, जोन प्रयागराज द्वारा गैंगरेप मामले में फरार होने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके विरुद्ध थाना खागा पर 04 अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घायल गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 04 खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तमंचे की नाल में फँसा व ₹1,600/- बरामद किया गया है। इस संबंध में थाना खागा पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।