UP

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, राहगीर घायल

कानपुर, 06 मई । सजेती थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक राहगीर गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पड़ताल में जुट गई है।