Haryana

हांसी के गांवों में बारिश के साथ गिरे ओले, मोबाइल टावर गिरा

में जलभराव से जनजीवन प्रभावित रहा।

सोमवार दोपहर बाद शुरू हुई बारिश करीब एक घंटे तक जारी रही। इस दौरान हांसी

शहर के साथ-साथ ढाणी पीरवाली, ढाणी कुम्हारान, ढाणा कलां, शेखपुरा, जमावड़ी, ढाणा खुर्द,

रामपुरा, अनिपुरा, गढ़ी सहित अनेक गांवों में ओलावृष्टि के साथ तेज बरसात दर्ज की गई।

किसानों ने आशंका जताई है कि बारिश और ओलों से कपास तथा सब्जियों की फसलों को नुकसान

पहुंच सकता है। बारिश के साथ आए तेज तूफान ने भी क्षेत्र में व्यापक असर छोड़ा।

क्षेत्र

में अनेक स्थानों पर पेड़, बिजली के खंभे तथा दुकानों के बोर्ड और फ्लेक्स क्षतिग्रस्त

होने की सूचनाएं मिली हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी बड़े हादसे या जनहानि की

सूचना नहीं है। तेज आंधी के चलते बड़सी गेट स्थित किशनलाल कॉम्पलैक्स के पीछे स्थापित मोबाइल

टावर अचानक टूटकर धराशायी हो गया। टावर पड़ोसी मकान की छत पर गिरने से वहां की एक दीवार

क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं

था, जिससे जनहानि टल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार टावर पर विभिन्न मोबाइल कंपनियों

के एंटीना लगे हुए थे। तेज हवाओं का दबाव अधिक होने के कारण टावर संतुलन खो बैठा और

गिर गया। टावर के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के क्षेत्रों में कई मोबाइल कंपनियों का

नेटवर्क बाधित हो गया, जिससे उपभोक्ताओं को संचार संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जलभराव से बढ़ी लोगों की परेशानी

एक घंटे की बारिश ने प्रशासन व नगर परिषद द्वारा किए जा रही जल निकासी के दावों

की भी पोल खोल दी। करीब एक घंटे की बरसात के बाद बस स्टेंड सहित शहर के कई निचले क्षेत्रों

और प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। कई स्थानों

पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। बारिश के बाद सड़कों पर फिसलन बढ़ने से कई दोपहिया

वाहन चालक फिसलकर गिर गए, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली।