प्रधानमंत्री मोदी ने एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर दी बधाई
नई दिल्ली, 21 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मगंलवार को एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर एंडी बर्नहैम को हार्दिक बधाई! भारत-ब्रिटेन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से बंधे हुए हैं तथा व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और जन-संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सहयोग का आनंद लेते हैं। इस महीने सीईटीए के लागू होने से हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और भी मजबूत होने के लिए तैयार है। मैं भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने और हमारे साझा विजन 2035 को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

