UP

रोजगार मेले में मिला 567 अभ्यर्थियों को रोजगार, चेहरे पर आई खुशियां

फिरोजाबाद, 23 सितंबर । लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय, विधानसभा क्षेत्र जसराना में बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क वृहद रोजगार मेले का आयोजन उत्तर प्रेदश रोजगार मिशन के अंतर्गत किया गया।

रोजगार मेले का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख संध्या राजपूत ने फीता काटकर किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने रोजगार मेले की सराहना करते हुए प्रतिभागी नियोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने प्रतिभागी बेरोजगार अभ्यर्थियों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। रोजगार मेले में कुल 18 नियोजको ने प्रतिभाग किया गया एवं 1156 ऑनलाइन व ऑफलाइन बेरोजगार अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज करायी। रोजगार मेले में अन्तिम रूप से 567 अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त हुआ।

मेले में जिला सेवायोजन अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई , लोक राष्ट्रीय माहविद्यालय जसराना का समस्त स्टाफ एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।

——-