UP

बाराबंकी की एसपी रवीना त्यागी ने लोधेश्वर महादेवा में किया दर्शन-पूजन

बाराबंकी, 09 अक्टूबर । वर्ष 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी को बाराबंकी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने रामनगर स्थित प्रसिद्ध श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर जनकल्याण की कामना की है। मंदिर में मत्था टेकने के बाद एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।