सोनीपत: स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय शीघ्र खुलेगा, 100 साल पुराना रहट मुख्य आकर्षण
और विधायक निखिल मदान संग्रहालय पहुंचे
-गैलरियों में मौजूद 100 से 5000
वर्ष पुरानी वस्तुए
-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे
संग्रहालय का उद्घाटन
सोनीपत, 16 अक्टूबर । महाभारत
कालीन नगर सोनीपत में स्थित स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय को जल्द ही देश और विदेश से आने
वाले पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली
और विधायक निखिल मदान ने संग्रहालय का दौरा किया। इस अवसर पर ब्यूटीफिकेशन सोसायटी
के सदस्यों ने उनका स्वागत किया और संग्रहालय की विभिन्न गैलरियों में रखी गई 100 से
5000 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक वस्तुओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम
के दौरान संग्रहालय परिसर में 100 वर्ष पुराने सिंचाई उपकरण रहट को स्थापित करने के
कार्य का शुभारंभ नारियल तोड़कर किया गया। मंत्राचचारण सतकुंभा तीर्थ के पुजारी सूरज
शास्त्री ने किया। सचिव राजेश खत्री ने बताया कि यह रहट गांव मीमारपुर के खेतों में
पुराने कुएं में अनुपयोगी अवस्था में पड़ा था। इसके पुनर्निर्माण में 200 वर्ष पुरानी
लखौरी ईंटों का प्रयोग किया जाएगा। रहट को संग्रहालय में चलती अवस्था में प्रदर्शित
किया जाएगा, जिसके साथ सुंदर फव्वारा भी पर्यटकों को आकर्षित करेगा। इस रहट की स्थापना
पर होने वाला खर्च हरियाणा की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सुमित्रा हुड्डा द्वारा सामाजिक
सरोकार के तहत वहन किया जाएगा।
प्रदेश
अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय भविष्य में प्रदेश का प्रमुख
आकर्षण स्थल बनेगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा
इस संग्रहालय का उद्घाटन कराया जाएगा। विधायक निखिल मदान ने कहा कि यह संग्रहालय युवा
पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा, जिससे वे जान सकेंगे कि हमारे पूर्वज किस प्रकार
पारंपरिक साधनों से जीवन यापन करते थे।
सोसायटी
के सचिव राजेश खत्री ने बताया कि संग्रहालय की 17 गैलरियों में वस्तुओं की सजावट का
कार्य केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा पूर्ण
किया गया है। अब इसके संचालन की जिम्मेदारी भी इसी विभाग के पास होगी। सोनीपत
को यह संग्रहालय एक नई पहचान देगा। ब्यूटीफिकेशन सोसायटी पिछले 25 वर्षों से ऐतिहासिक
धरोहरों के संरक्षण हेतु सक्रिय है। उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशन में पांडव कालीन
कुएं और सावरी सरोवर के जीर्णोद्धार का कार्य भी प्रगति पर है। इस अवसर पर ब्यूटीफिकेशन
सोसायटी के सयुक्त सचिव जसबीर खत्री, सदस्य कृष्ण सैनी, खेड़ी गुज्जर से भाजपा नेता
सेठपाल छौक्कर, पांच करोड़ से अधकारी की सामग्री देने वाले ललिता कौशिक, समित कौशिक,
भाजपा जिला अध्यक्ष, अशोक भारद्वाज, रमेश पांची , कैलाश चंद आदि शामिल रहे।

