अकलेरा एवं श्रीगंगानगर मंडी में होंगे दो करोड़ अट्ठाइस लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य
झालावाड़ जिले की कृषि उपज मंडी अकलेरा में ई-नाम हाॅल का कार्यालय भवन सहित नवीन निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 78 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं, कृषि उपज मंडी श्रीगंगानगर के फल-सब्जी व वन उपज मंडी यार्ड में विद्युत कार्यों के लिए भी लगभग 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान कृषि उपज मंडी अधिनियम 1961 के तहत टोंक जिले में कृषि उपज मंडी टोडारायसिंह के प्रथम बोर्ड के गठन का अनुमोदन भी किया गया है। जिससे इस मंडी का प्रशासनिक संचालन सुनिश्चित हो सकेगा।


