Uttarakhand

राज्य निर्माण रजत जयंती पर जनपद में होंगे उत्सव

कई कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटा है। इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को एक बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मूयर दीक्षित ने कहा कि जनपद में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। 2 से 9 नवंबर के बीच विशेष स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य कैम्प व सिंगल यूज पॉलीथीन के विरूद्ध अभियान चलाया जाए। सभी अधिशाषी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में हैल्प डेस्क स्थापित कर जनता की समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति का संगम देखने को मिले तथा राष्ट्रभक्ति पर आधारित सांस्कृति कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि 25वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर जनपद हरिद्वार में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 2 से 9 नवंबर तक रजत जयंती सप्ताह के रूप में मनाए जाएगा। जिसमें 2 नवंबर को योग महोत्सव एवं स्वच्छता सप्ताह चलाया जाएगा, 3 नवंबर को स्वदेशी से आत्मनिर्भरता विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई जानी है, जिसमें बड़े स्तर पर स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। 4 नवंबर झिलमिल झील, वर्ल्ड वाचिंग, मेरे बुर्जुग मेरे तीर्थ कार्यक्रम तथा रुड़की में कयाकिंग आयोजित की जाएगी तथा रुड़की में उद्योग विभाग द्वारा उद्योग कैंप, स्किल इंडिया, रोजगार मेला कैंप आयोजित किए जाएंगे। 5 नवंबर को युवा महोत्सव जनपद स्तर पर कराया जायेगा एवं हॉकी मैच रोशनाबाद स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। साथ ही साइकिल रैली सीसीआर से चीला तक आयोजित की जाएगी तथा फिट इंडिया कैंप, क्रॉस कंट्री रेस प्रत्येक ब्लॉक में कराई जानी है।

सीडीओ मिश्र ने बताया कि 6 नवंबर को संत सम्मेलन होगा। राज्य के विकासखंडों एवं निकायों में गीतापाठ, गीता एवं मानस प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। 7 नवंबर को किसान सम्मेलन, कृषि गोष्ठी, क्रेडिट कैंप तथा मुख्य कार्यकम में गोष्ठी हरिद्वार में एवं समस्त विकासखंडों में आयोजित की जाएगी। 8 नवंबर को कवि सम्मेलन, गायन एवं मेहंदी प्रतियोगिता होगी और 9 नवबर को राज्य स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम ऋषिकुल में आयोजित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान हरिद्वार, लक्सर-खानपुर, भगवानपुर- रुड़की में 8 किमी से 10 किमी तक पदयात्रा आयोजित की जानी है। उन्होंने जनता से सरदार पटेल की जयन्ती के अवसर पर हेजटेग सरदार 150 तथा एक भारत आत्मनिर्भर भारत सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्टॉल लगाकर स्थानीय उत्पादों के विक्रय करने के निर्देश दिए साथ ही एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को भी शामिल करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, नगर आयुक्त रूड़की राकेश चन्द्र तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।