हिसार : शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत : भव्य बिश्नोई
आदमपुर क्षेत्र के अनेक गांवों में कार्यक्रमों में पहुंचे पूर्व विधायकहिसार, 18 मई । भाजपा के युवा नेता एवं पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने कहा है कि शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है। बच्चों को बेहतर वातावरण तथा आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है, तभी वे सही ढंग से आगे बढ़ पाएंगे। भव्य बिश्नोई सोमवार को आदमपुर क्षेत्र के गांव सुंडावास सहित विभिन्न गांवों और ढाणियों का दौरा कर लोगों से मुलाकात करते हुए क्षेत्र के सामाजिक एवं विकास कार्यों में भागीदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने गांव सुंडावास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन नए कमरों का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नए कमरों के निर्माण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी तथा शिक्षण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार जारी रहेगी।दौरे के दौरान भव्य बिश्नोई ने आदमपुर हलके के विभिन्न गांवों और ढाणियों में पहुंचकर लोगों के सुख-दुख में शिरकत की तथा कई सामाजिक एवं जलपान कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। भव्य बिश्नोई ने लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आदमपुर की जनता का स्नेह, विश्वास और अपनापन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनता द्वारा दिया गया प्रेम और सम्मान उन्हें लगातार क्षेत्र की सेवा करने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी भावनाओं और जरूरतों को समझने का प्रयास करते हैं तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।भव्य बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर क्षेत्र के हर गांव और ढाणी का समान विकास उनकी प्राथमिकता है। सडक़, शिक्षा, सिंचाई, खेल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से विकास की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

