जींद: अभिनेत्री एव भाजपा सांसद कंगना रनौत पर बरसे खाप चौधरी
जींद, 09 अगस्त । गांव कंडेला के ऐतिहासिक सर्वजातीय खाप चबूतरे पर रविवार को खाप पंचायतों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में छह निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं। सर्वजातीय खाप सम्मेलन में भाजपा सांसद कगना रनौत खिलाफ अभद्र भाषा बोलने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। मुकद्मा दर्ज करवाने की भी चेतावनी दी गई। अश्लीलता तथा गंदा प्रसार करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
सभी खाप पंचायतें अपने-अपने गांव में कमेटी बनाएगी। जो समाज सुधार को लेकर आगे की रणनीति बनाएगी। खाप पंचायत ने बिजलीकर्मियों की मांगों तथा धरने का समर्थन किया। लव मैरिज तथा लिव इन रिलेशन सीएम नायब सैनी पक्ष तथा विपक्ष को साथ लेकर विधानसभा मे एक्ट में संशोधन कर उसे लागू करें। नशा के खिलाफ जो कार्रवाई नरवाना तथा कैथल में पुलिस ने कार्रवाई की उसका समर्थन किया। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कर्रवाई करेगी तो खापें उसमें पुलिस का सहयोग देगी। सर्वजातिय कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने बताया कि खाप पंचायत में अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए हैं। अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रानौत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं लिव इन रिलेशन, लव मैरिज को लेकर सीएम तथा विपक्ष से एकजुट होकर एक्ट में संशोधन करने की मांग की गई। अश्लीलता फैलाने वालो व गंदा प्रचार करने वालो का सामाजिक बहिष्कार तथा बिजली कर्मियों की मांगो का समर्थन किया गया। खाप सम्मेलन की अध्यक्षता कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश ने की। खाप सम्मेलन मे लगभग 40 खापों तथा तपों के चौधरियों ने भाग लिया। खाप पंचायत में खाप चौधरियों ने सामाजिक ताने-बाने, भाईचारे को बनाए रखने, परम्पराओ, रीति रिवाजों को बनाए रखने पर जोर दिया। समाज में फैली बुराइयों से एकजुट होकर लडऩे का आह्वान किया गया। खाप पंचायत ने अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कगना रनौत द्वारा की गई अभद्र भाषा प्रयोग करने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। खाप चौधरियों ने यह सब भाजपा सरकार के इशारे पर कर रही है। जरूरत पड़ी तो खापे कंगना रनौत के खिलाफ मुकद़मा दर्ज कराने से गुरेज नही करेगी।

