Rajasthan

श्री पूनरासर धाम में बही भक्ति की अविरल धारा, भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया

श्रीराम भक्त हनुमान सेवा समिति के बंशीलाल व्यास ने बताया कि पण्डित नथमल पुरोहित, श्रीधर महाराज, विधायक जेठानंद व्यास, लोट्स ग्रुप के अशोक मोदी के सानिध्य में दशहरे के अवसर पर पूनरासर धाम में राम भक्त हनुमान का महारूद्राभिषेक एव महाप्रसादी का आयोजन किया गया। श्री पूनरासर बाबें का रुद्राभिषेक के बाद पूनरासर बाबे की महाज्योत की गई। इस अवसर पर श्रीपूनरासर हनुमान बाबे का विशेष श्रृंगार किया गया। महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में विधायक जेठानंद व्यास, अशोक मोदी, बंशी लाल व्यास, शिवम श्रीमाली सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।