Rajasthan

विजयादशमी पर मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन

पूजन के अवसर पर मंदिर में रजवाड़ी पोशाक में श्री ठाकुर जी का राजसी दरबार सजाया गया। शस्त्रों में 1882 में माजी साहब गुलाब कंवर द्वारा भेंट किया गया 10 किलो का धनुष, लगभग 8 किलो वजनी दो धारी खड्ग, नरेश माधो सिंह द्वारा भेंट की गई 5 किलो वजनी चांदी की तलवार, तथा राजा भवानी सिंह द्वारा भेंट की गई सूर्य चिन्ह अंकित काठ की बंदूक प्रमुख रूप से प्रदर्शित की गई। इसके अलावा 10 फीट के भाले, सिंहमुख गदा, चांदी मंडित लठ सहित अन्य शस्त्रों का भी पूजन किया गया। वर्षभर ये शस्त्र शस्त्रागार में सुरक्षित रहते हैं और केवल विजयादशमी पर ही ठाकुर जी के दरबार में सजाए जाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर हवाई आतिशबाजी हुई। मंदिर भक्त समाज ने बधाई उत्सव मनाया। वातावरण जयकारों और श्रद्धा भाव से गूंज उठा।